HomeBreaking News10 मई को होगा बड़ौत की धरती पर सनातन जागृति शंखनाद:डा दीपक...

10 मई को होगा बड़ौत की धरती पर सनातन जागृति शंखनाद:डा दीपक गौतम

बड़ौत। सनातन धर्म प्रचारिणी  महासभा बड़ौत एवं विश्व हिंदू महासंघ युवा के संयुक्त तत्वाधान में 10 मई को ऐतिहासिक सनातन जागृति सम्मेलन किये जाने की तैयारी व समीक्षा बैठक में वक्ताओं ने अभी तक की तैयारी पर संतोष जताया व बताया कि, सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं सनातन के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट से लेकर सभी न्यायालयों में संघर्ष कर रहे एडवोकेट हरिशंकर जैन भी हिंदुत्व एवं सनातन की अलख जगाने के लिए आने की सहमति दे चुके हैं वे विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

बैठक में डॉ दीपक गौतम ने बताया कि, उक्त कार्यक्रम बड़ौत में रेलवे रोड पर स्थित विहर्ष सभागार में होगा तथा अध्यक्षता कालका पीठाधीश्वर होंगे।इस दौरान तैयारी बैठक की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह गोयल भट्टे वालो ने की तथा संचालन डा दिव्या उज्ज्वल ने किया। वैभव राजपूत मंशा राम ,वर्षा  लोहिया आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular