बिनौली। किसान उत्पादक संघ के सभापति मा देवेंद्र राणा ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की। इस मांग को लेकर गांव दाहा बागपत स्थित मुख्य कार्यालय पर की गई प्रेस वार्ता के दौरान राणा ने बताया कि, मुख्य फसलों जैसे सरसों गेहूं आदि को बे- मौसमी बारिश की मार से किसान और बटाईदार काफी प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते कहीं-कहीं आंशिक रूप से कहीं-कहीं संपूर्ण फसल का नुकसान बेमौसम बारिश ने कर दिया है ।
संघ के सभापति ने बताया कि, इसके लिए सर्वे कराया जाए तथा किसानों को शीघ्र राहत देने की मांग सरकार से की गई है। उन्होंने बताया ,कुछ क्षेत्र में खेतों में खड़ी या अधकटी गेहूं की फसल बेमौसम बारिश की चपेट में है ,जिससे किसान व कामगार भी काफी चिंतित हैं और बटाईदार किसानों को चिंता के साए में रोज रेड अलर्ट झेलना पड़ रहा हैl कहा कि, डबल इंजन की सरकार इस प्राकृतिक आपदा के समय में प्रदेश के किसानों के फसली ऋण को पूर्णतया माफ कर किसानों को जीवनदान देकर आर्थिक समरसता प्रदान करने का कार्य करना चाहिए।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







