HomeBreaking Newsअहिरान मंदिर में श्रद्धापूर्वक पंचामृत स्नान के बाद मालाओं से सुसज्जित परशुराम...

अहिरान मंदिर में श्रद्धापूर्वक पंचामृत स्नान के बाद मालाओं से सुसज्जित परशुराम प्रतिमा का पूजन व आरती

खेकड़ा। कस्बे में भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर अहिरान मंदिर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए। इस दौरान भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु, यादव चौक स्थित बालाजी मंदिर पर एकत्र हुए और वहां से जयघोष करते हुए अहिरान मंदिर पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से बने पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद प्रतिमा को नवीन वस्त्र, यज्ञोपवीत और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने फल और नैवेद्य अर्पित कर विधिवत् आरती-पूजन किया तथा भगवान को भोग लगाया। कार्यक्रम के अंत में खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में पं अशोक शर्मा, महामंत्री आशु शर्मा, चौधरी राजेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, विकास शर्मा, अशोक मिश्रा, चौधरी उमेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular