बागपत। नासिक के कथित लव जिहाद के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ उस समय हंगामा हो गया जब वे राष्ट्रीय वंदना चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंकने पहुंचे थे। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां सुरक्षा में तैनात सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस सबको देख पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी देखी गई। बाद में आक्रोशित बजरंगियों ने पुतला छीनने का प्रयास करने वाले सिपाही पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा जांच के बाद उसे बर्खास्त करने की मांग पर अड गये। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
हिंदूवादी नेता संजय सेन ने बताया कि, वे बढ़ते लवजिहाद को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पुतला फूंकने आए थे, लेकिन मौके पर मौजूद सिपाही ने पुतला छीनने का प्रयास किया और कार्यकर्ताओं से बदसलूकी भी की। उन्होंने सिपाही पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं अधिकारियों ने सिपाही संदीप कुमार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हिंदू नेता शांत हुए तब पुतला दहन किया गया।
*सिपाही संदीप किया लाइन हाज़िर*
पुतला छीनने के प्रयास और की गई धक्का मुक्की से बजरंगियों की बढती नाराजगी और आक्रोश के बीच, पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता से लिया और वरित संज्ञान लेते हुए सिपाही संदीप कुमार को कोतवाली से लाइन हाज़िर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ। वहीं हिंदू संगठनों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने और पुलिस द्वारा नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







