HomeReligionश्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कमेटी ने किया "सेवा संकल्प एवं...

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कमेटी ने किया “सेवा संकल्प एवं आभार समारोह”

खेकड़ा। नवनिर्वाचित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कमेटी, खेकड़ा के तत्वाधान में “सेवा संकल्प एवं आभार समारोह” का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिरजी की सेवा, समाज उत्थान व धार्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प भी लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि इंजी सुनील धामा उपस्थित रहे। सभा का संचालन खेकड़ा जैन समाज के प्रधान नितिन जैन ने किया। वहीं अतिथियों ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि, जैन समाज हमेशा से सेवा, अहिंसा एवं परोपकार के मार्ग पर चला है। मंदिर कमेटी का यह संकल्प समाज को नई दिशा देगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे दिल्ली के बलरामनगर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, विपिन जैन सर्राफ मेरठ राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष दिगंबर जैन महासमिति, शिखर चंद जैन अध्यक्ष बागपत जैन समाज, मुकेश जैन अध्यक्ष भगवान अजितनाथ मंदिर बड़ौत, अमित जैन टटीरी, अतुल जैन बड़ौत, त्रिलोक चंद जैन बड़ागांव एवं राजा जैन बागपत मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं दीं तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित कमेटी द्वारा पूर्व पदाधिकारियों एवं समाज के सहयोगियों का शाल ओढाकर एवं तिलक लगाकर आभार व्यक्त किया गया। कमेटी ने आगामी वर्ष में मंदिर जीर्णोद्धार, पाठशाला संचालन, चिकित्सा शिविर व साधर्मी वात्सल्य जैसे सेवा कार्यों का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में नगीन चंद जैन,राकेश जैन,अजेश जैन,प्रवीण जैन विनोद गुप्ता जितेन्द्र आडवाणी जिनेश जैन, मनोज जैन,राजेश जैन,पुनीत जैन, अंकित जैन,सचिन जैन,विनय जैन, लक्ष्य जैन,यश जैन,संजय जैन, प्रेमचंद जैन, महेश जैन आदि सहित बड़ौत, बागपत, टटीरी, बड़ागांव, बलरामनगर एवं मेरठ से पधारे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह का समापन शांतिपाठ एवं स्वल्पाहार के साथ हुआ।

विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular