HomeBreaking News‘लव जिहाद’ व धर्मांतरण के विरुद्ध बजरंग दल का प्रदर्शन व पुतला...

‘लव जिहाद’ व धर्मांतरण के विरुद्ध बजरंग दल का प्रदर्शन व पुतला दहन

बडौत। नगर के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड पर कथित “लव जिहाद” एवं जबरन धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में तीव्र प्रदर्शन किया गया और पुतला दहन भी किया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया। महाराष्ट्र के नासिक में एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी टाटा टीसीएस में चल रहे बडे लव जिहाद के रैकेट का पर्दाफाश होने से आक्रोशित सैकडों बजरंगियों ने सड़कों पर उतरकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और पुतला दहन करते हुए प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के माध्यम से निर्णायक कार्रवाई की मांग की ।

प्रदर्शन के दौरान नितिन गोस्वामी जिला मंत्री विहिप ने कहा कि,समाज की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि, योजनाबद्ध तरीके से ऐसी घटनाएं समाज में असंतुलन पैदा कर रही हैं, जिसे हर हाल में रोका जाना आवश्यक है ।

बजरंग दल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि, यदि इस प्रकार के मामलों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन देशव्यापी स्तर पर और भी व्यापक जनआंदोलन करेगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि ,सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज की सुरक्षा, सम्मान और राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक सागर, नगर अध्यक्ष सोनू गोयल,नगर सह मंत्री गौरव नगर संयोजक मनीष,सह संयोजक गौरव, संयोजक नितिन, मंत्री बिट्टू,अध्यक्ष बिजेंद्र,मंत्री अश्वनी, बलि भगत,विनोद ,ललित, निशु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular