खेकड़ा। नगर में हरिजन चौपाल में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की और से सम्मान अभियान 2026 व बागपत विधानसभा की संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
उन्होंने बताया कि, डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षा और सद्भाव का संदेश दिया। समाजसेवी एसडीओ धर्म सिंह ने संचालक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवेन्द्र त्यागी प्रमुख,अजय शर्मा , नवीन शर्मा,योगेश गुर्जर,इंजी सुनील कुमार ,दीपक भारती,संदीप प्रजापति सन्नी गुप्ता , एड हर्ष शर्मा ,कपिल शर्मा, नितिन धामा आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







