HomeBreaking Newsनारी शक्ति वंदन अभियान: भाजपा की पदयात्रा में बड़ी संख्या में जुटी...

नारी शक्ति वंदन अभियान: भाजपा की पदयात्रा में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं

बागपत,17 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। नारी शक्ति वंदन अभियान के क्रम में भाजपा द्वारा शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रहीं।पदयात्रा शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस से प्रारम्भ होकर राष्ट्रवन्दना चौक पहुंची। इसके बाद पदयात्रा शौकत मार्केट, गांधी बाजार व बड़ा बाजार से होते हुए नगर पालिका परिषद् कार्यालय पर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। महिलाओं द्वारा हाथ में पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद की तख्ती लेकर चलने से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। पदयात्रा में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के खूब नारे लगाए तथा नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए उनका आभार जताया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की मातृशक्ति को राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिलने जा रहा है। यह भाजपा की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज की पदयात्रा उसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

 

जिला उपाध्यक्षा एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने कहा कि, भाजपा सरकार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। वहीं आज सैकड़ों की संख्या में बहनों का इस पदयात्रा में शामिल होना पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करता है।

कार्यक्रम के जिला संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि ,नारी शक्ति वंदन अभियान ,मातृशक्ति के सम्मान का महायज्ञ है। भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। बागपत की महिलाएं भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशल त्यागी, श्याम सुन्दर गर्ग, रविन्द्र आर्य, मंजीत कौर, राखी राजपूत, मीनाक्षी सिसोदिया, दीपा त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सुन्दर धामा, अमित उपाध्याय, नवीन प्रधान, रॉकी शर्मा, ममता प्रजापति, सीमा जैन, मिथलेश राजपूत, मंजीत कौर, प्रीति, सुमन, सोनवीरी, बबली, सविता, रविता, निशा, मिथिलेश ठाकुर, सुनीता, गीता, विनीता, पूजा, बबीता, विमला, नमिता, शकुंतला, पायल, क्रिस्टी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular