HomeBreaking Newsदसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

बिनौली,17 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के लिए शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें सीबीएसई कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी ने बताया कि ,स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जिनमें आन्या जैन 91.0%,पारस जैन 90.4%,वंश पांचाल 90.4%, स्तुति जैन 89.8%,अंशिका 89.4%,
वतन दीक्षित 89.2%, रितिका 89%, विदुषी सोती 88.6%,आदेश87.2%, निधि जैन 87%, कनिका राणा 87%, अंशिका 86.6%,चंचल तोमर 84.2%, अर्पित तोमर 84.2%, अंश 84.2%, आरव शर्मा 84% व
अविका त्यागी 81% ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

 

मेधावी विद्यार्थियों को प्रबंधक डा अनिल आर्य ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, कठिन परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है।समारोह में उप प्रधानाचार्य डा सुशील वत्स, सुमित तोमर, प्रशांत भारद्वाज, आंचल राणा, गुड़िया खोखर, प्रवीण तोमर, मोहनवीर उज्जवल, नीतू तोमर व कनक पांचाल आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular