HomeBreaking Newsएयरपोर्ट के विस्तार में शामिल जमीनों की खरीद, बिक्री, डायवर्सन और नामांतरण...

एयरपोर्ट के विस्तार में शामिल जमीनों की खरीद, बिक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर रोक

रीवा,16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। एयरपोर्ट के विस्तार का मास्टर प्लान मंजूर करते हुए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ग्राम उमरी और चोरहटा की 140 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है। इस जमीन की खरीद विक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने प्रतिबंध के आदेश दिए है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. तिवारी ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट के विस्तार के प्रस्ताव को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा मंजूर कर लिया गया है।

इसके सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण शुरू होने के बाद ग्राम उमरी और चोरहटा की जमीनों की खरीद विक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर रोक लगाई गयी है। मुआवजे में अतिरिक्त राशि व्यय होने को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular