HomeBreaking Newsआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत की है।जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन तो कराया गया, लेकिन विभागीय स्तर पर कई स्थानों पर गलत प्रविष्टियां दर्ज कर दी गई हैं, जिससे अनेक कार्यकत्रियों को देय भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कार्यकत्रियों का आरोप है कि जनपद में कई जगहों पर उनके कार्यों की अनदेखी की जा रही है। महत्वपूर्ण ड्यूटी जैसे जनगणना आदि में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा, जबकि कई अन्य कार्य निःशुल्क रूप से उनसे कराए जाते हैं।

इसके अलावा वर्षों से मानदेय और अन्य भुगतानों में भी देरी की शिकायत सामने आई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कार्यकत्रियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर सेवा समाप्ति की धमकियां दी जा रही हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि सरकार द्वारा कार्य का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं और भुगतान समय पर नहीं मिल रहे हैं।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular