HomeBreaking Newsसफलता :तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर मिली 7 मोटर साइकिल

सफलता :तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर मिली 7 मोटर साइकिल

दोघट।  थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे व निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 7 मोटरसाईकिल, फर्जी नम्बर प्लेट व एक अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं।

जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं चोरों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दोघट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे तथा निशांदेही पर अलग-अलग स्थान से चोरी की हुई 7 मोटरसाईकिलें, फर्जी नम्बर प्लेट व एक अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किए है।

उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ,दिव्य कुमार व विकुल कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी में गिरफ्तार अभियुक्त हैदर पुत्र नाजर खाँ उम्र करीब 31 वर्ष निवासी नीयर शिव मन्दिर खानपुर जयती थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद, रोहित पुत्र रामकिशन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बालाजी चौक स्वरूप विहार थाना बुराडी दिल्ली तथा अरशद पुत्र अजीज उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अहैडा थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत के रहने वाले हैं। बताया गया कि, अभियुक्त हैदर पर चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular