बडौत। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में बावली रोड स्थित गौशाला में गौमाताओं सहित गोवंश की सेवा की गई। इस दौरान गायों के लिए लोकी, खीरा एवं हरे चारे का वितरण अत्यंत श्रद्धा, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ किया गया।
सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता द्वारा बताया गया कि, संगठन का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि, बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी की भावनाओं को आहत किए, समाज के हर उस वर्ग और जीव की सेवा की जाए, जो स्वयं अपनी आवश्यकता व्यक्त नहीं कर सकते। मूक पशुओं के प्रति दया और सेवा का भाव हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह गोसेवा कार्य संपन्न किया गया।
इस अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी प्रमुख सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह, सहयोग और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर गौशाला परिसर में सेवा, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला तथा गौसेवा कर आत्मिक संतोष की अनुभूति के साथ ही भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
सेवा कार्य में अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिन खोखर, विपिन सिंघल,प्रवीण, विवेक श्रेयांश, चाइल्ड हेल्प लाइन प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर वंदना गुप्ता,ममता अरोरा, आशा ग्रोवर, अंशिका जैन,कशक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







