नई दिल्ली। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी दिल्ली में मौजूद थे. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके थे. इसके बावजूद बैठक रद्द होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से आज दिल्ली में मौजूद नहीं थे. इसी वजह आज कोर ग्रुप की बैठक रद्द की गई है.सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी अब पटना लौटने की तैयारी में हैं और वे शाम की फ्लाइट से रवाना लौट रहे हैं. वहीं विजय सिन्हा भी शाम 6 बजे दिल्ली से पटना के लिए निकलेंगे. बैठक रद्द होने के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे बिहार के मौजूदा सियासी हालात से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है.
दरअसल आज दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी के शॉर्टर कोर ग्रुप की अहम बैठक अचानक रद्द कर दी गई, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. यह बैठक शुक्रवार शाम 6 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के दिल्ली स्थित आवास पर होने वाली थी. खास बात यह रही कि बैठक के लिए शॉर्ट कोर ग्रुप के सभी सदस्य पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक बिहार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन और सरकार गठन से जुड़ी राजनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही थी.







