HomeBreaking Newsअपराधियों पर लगातार शिकंजा, “लेडी सिंगम” की सख्ती से बदमाशों में दहशत:...

अपराधियों पर लगातार शिकंजा, “लेडी सिंगम” की सख्ती से बदमाशों में दहशत: सुलतानपुर पुलिस की सराहनीय मुहिम

सुलतानपुर। नई तैनात आईपीएस अधिकारी, जिन्हें “लेडी सिंगम” के नाम से जाना जा रहा है, ने चार्ज संभालते ही अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रणनीति बनाई। बुधवार रात थानेदारों और चौकी प्रभारियों के साथ लंबी बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के तुरंत बाद हुई एक लूट की घटना पर भी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों की पहचान कर दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला पुलिस की निरंतर सक्रियता सराहनीय है। हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के बावजूद पुलिस टीम दिन-रात अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर किराना व्यापारी से लूट की घटना और इससे पहले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रक ड्राइवर हत्याकांड जैसे मामलों में पुलिस की टीम लगातार काम कर रही हैं। कई संदिग्धों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इससे पहले बस स्टैंड और बैद्यनाथ एजेंसी की चोरी जैसी घटनाओं का भी पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया था, जो दर्शाता है कि “लेडी सिंघम” की टीम अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है

*जनपदवासियों की प्रशंसा*

जिला प्रशासन और पुलिस महकमा लगातार समन्वय बनाए हुए है। हाइवे, गली-कूचों और बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है। “लेडी सिंगम” की कार्यशैली को लेकर लोगों में सकारात्मक चर्चा है कि वे अपराध मुक्त सुलतानपुर बनाने के लिए कटिबद्ध हैं

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी लंबित मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी और जनपद में शांति-व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारी टीम 24 घंटे अलर्ट पर है। अपराधी चाहे जितनी चुनौती दें, कानून का राज स्थापित होगा।

स्थानीय व्यापारी, ड्राइवर समुदाय और आम नागरिक इस बात को मान रहे हैं कि नई पुलिस कप्तान ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जो सख्ती दिखाई है, वह सराहनीय है। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “पुलिस अब पहले से ज्यादा सक्रिय है। रात के समय गश्त बढ़ाई गई है और हाइवे पर नाकाबंदी भी की जा रही है। कुछ घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें दबाने में पीछे नहीं है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular