हरिद्वार। भीमगौड़ा रेलवे टनल पर भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनें बाधित होने एवं अपर बाजार में बम विस्फोट की अफ़वाह फैलने की घटना, पंतद्वीप पार्किंग में अत्यधिक भीड़ होने के कारण तथा विष्णु घाट पर भारी वर्ष के कारण टिहरी बांध से अत्यधिक मात्रा में जल छोड़ने की घटना से हुए अफरातफरी से भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की नदी में बहने की सूचना की घटना पर आपदा प्रबंधन टीम राहत एव बचाव कार्य के लिए मौके पर है तथा राहत एव बचाव कार्य किया गया।
हर की पौड़ी पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हुई भगदड़ एवं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मच गई तथा जिला प्रशासन द्वारा किसी भी जानकारी के लिए आपदा कंट्रोल रूम का नंबर जारी किए गए है,कोई भी व्यक्ति प्रशासन द्वारा जारी किए गए आपातकालीन नंबरों पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।







