HomeBreaking Newsरियाणा मार्का शराब के साथ दूसरा आरोपी भी दबोचा- कुतुबशेर पुलिस का...

रियाणा मार्का शराब के साथ दूसरा आरोपी भी दबोचा- कुतुबशेर पुलिस का एक्शन: चाकू के साथ शातिर गिरफ्तार

सहारनपुर। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी को हरियाणा मार्का देसी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जीशान उर्फ जुम्मन निवासी एकता कॉलोनी को रेलवे लाइन के पास इम्पीरियल बैंक्वेट हॉल के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जीशान पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आदिल निवासी चांद कॉलोनी को सिंचाई विभाग की खंडहर बिल्डिंग के पास बड़ी नहर के नजदीक से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हरियाणा मारका माल्टा देसी शराब की 9 बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular