वृंदावन,10 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, श्री बांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे में 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी जल्द पहुंच जाएगी. स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम यहां पर मौजूद है. यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.
मथुरा के डीएम चंद प्रकाश सिंह ने अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृंदावन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है. योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव कार्य के निर्देश यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए नाव हादसे पर एक्स पर पोस्ट में लिखा- मथुरा जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है.
मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने, बचाव और राहत अभियान चलाने और घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले, और घायल जल्दी ठीक हो जाएं.







