रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा देहरादून से दिल्ली तक कम समय में आवागमन को संभव बनाने वाले हाई एलिवेटेड रोड का उद्घाटन भी करेंगे, जो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, उनके पदाधिकारियों एवं पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर संगठन की एकजुटता और शक्ति को प्रदर्शित करने का है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य,नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, ममता राणा,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, गीता मलिक सहित मोर्चा अध्यक्षों में विभोर सेठी, राहुल मुल्तानी, मंडल अध्यक्षों में गुरविंदर प्रधान, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, अवनीश शर्मा, भगत सिंह तथा पार्षदों में जेपी शर्मा, रिशु वर्मा, रचित अग्रवाल, रवि राणा,विकास प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







