HomeStateUttar Pradeshरिफाइनरी में सायरन बजते ही हुआ ब्लैक आउट, फिर शुरू हुआ ऑपरेशन

रिफाइनरी में सायरन बजते ही हुआ ब्लैक आउट, फिर शुरू हुआ ऑपरेशन

मथुरा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर मथुरा रिफाइनरी में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की गई। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस, अग्निशमन, रिफाइनरी स्टाफ ने प्रतिभाग किया। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना मिलती है। इसका तात्पर्य है कि 10 मिनट में हवाई हमला होने वाला है। इसकी सूचना तुरंत जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दी गई। इसके बाद खतरे का सायरन बजाया गया। सायरन सुनते ही लोग शेल्टर में शरण लेते हैं।

इसके बाद आसमान में गर्जना करते हुए कई विमान बम वर्षा करते हैं और चारों तरफ आग की लपटें उठने लगती हैं। कुछ देर बाद हरा संकेत प्राप्त होते ही फिर सायरन बजाया जाता है। नागरिक सुरक्षा के वार्डन, फायर फाइटर एवं फर्स्ट एड की टीम सक्रिय हो जाती है। टीमें आग बुझाती हैं और फर्स्ट एड टीम कम घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है। अफरा तफरी के बीच घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है। इसी बीच फायर टेंडर आग बुझाना शुरू कर देते हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular