HomeStateUttar Pradeshथाना रिफाइनरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड कर्मी की मौत

थाना रिफाइनरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड कर्मी की मौत

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड कर्मी की मौत हो गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे सूचना मिली कि बाद पुल पर बरेली हाइवे के समीप होमगार्ड का जवान बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह व पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर बेहोशी की हालत में होमगार्ड जवान संजय (40) निवासी गांव नौशेरपुर, नौहझील को उपचार को भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि प्रथमदृष्टया अत्याधिक शराब सेवन करने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular