HomeCrimeबांकेबिहारी मंदिर में नैनीताल की श्रद्धालु महिला से मारपीट

बांकेबिहारी मंदिर में नैनीताल की श्रद्धालु महिला से मारपीट

वृंदावन। नैनीताल से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला से वीआईपी कठघरे के समीप सेवायत गोस्वामी ने अभद्रता करने के साथ ही उसके साथ मारपीट कर दी। इससे महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। उत्तराखंड के नैनीताल निवासी नेहा अपनी बेटी एवं बहन के साथ शुक्रवार सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं। वीआईपी कठघरे के पास से वह बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी वहां मौजूद मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने उन्हें पीछे की ओर धकेला। जब महिला ने इसका विरोध किया तो गोस्वामी और श्रद्धालु महिला के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गोस्वामी ने उनसे अभद्रता करते हुए धक्का दिया और वीआईपी कठघरे का गेट बंद कर दिया। इससे श्रद्धालु महिला के हाथ में गंभीर चोट आई हैं। पीड़िता घटना की शिकायत करने श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंची। वहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया। यहां पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular