HomeBreaking Newsछापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के जखीरे सहित एक...

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के जखीरे सहित एक किशोर को पकडा

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे में होता मिला अवैध पटाखा निर्माण। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की एक मकान में छापेमारी। इस दौरान अवैध रूप से पटाखों का निर्माण होता मिला, जिसपर सख्त कार्रवाई करते हुए एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में  किशोर ने खुलासा किया कि, उसके पिता लंबे समय से पटाखे बनाने का काम कर रहे हैं और वह भी इसमें उनकी मदद करता था। गस सबके बावजूद मकान में कोई भी सुरक्षा के इंतजाम किये बैगर धडल्ले से अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण हो रहा था। इस अवैध पटाखा निर्माण से मकान व आसपास के लोगों की भी जान-माल का गंभीर खतरा बना रहता था। पटाखों के मिले जखीरे से संभावना जताई जा रही है कि, बड़े स्तर पर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने मौके से मिले सामान को जब्त कर लिया है तथा इस मामले में किशोर और उसके पिता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध तरीके से पटाखा बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular