HomeBreaking Newsग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, जिलाधिकारी के...

ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बागपत। ग्राम पंचायत का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग पर ग्राम प्रधान हुए लामबंद। बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च। गांवों में सतत् विकास के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के जरिये समय पर चुनाव न कराए जाने की स्थिति में प्रशासक की नियुक्ति न करने की मांग की।

अपना कार्यकाल पूरा होने से पूर्व ही ग्राम प्रधान पंचायतों का कार्यकाल बढाने की मांग करने लगे हैं। विकास भवन में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पहले तो प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ,सरकार को नियत समय पर ग्राम पंचायत चुनाव कराने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि, उन्हें ऐसा होता नहीं दिख रहा है।जिसपर आशंका जताई कि,समय पर चुनाव न होने की स्थिति में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

प्रधानों ने कहा कि, यदि प्रशासकों की नियुक्ति होती है, तो उनके माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग ही होगा जिससे गांवों में चल रहे विकास कार्य तथाप्रस्तावित विकास योजनाएं भी बाधित हो जाएंगी। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए लिखे गये ज्ञापन में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग फिर से दोहराई गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनखड़, विकास शर्मा, विशाल तोमर, रजनीश आदि ने कहा कि, निर्धारित समय पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में सरकार प्रशासक नियुक्त नहीं करे, बल्कि ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाए, जिससे गांवों का क्रमिक विकास बाधित नहीं होगा और सरकारी धन की भी बंदरबांट नहींं हो सकेगी।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular