HomeBreaking Newsहोली चाइल्ड एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, 100% रहा परीक्षा परिणाम

होली चाइल्ड एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, 100% रहा परीक्षा परिणाम

खेकड़ा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में होली चाइल्ड एकेडमी ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के इस परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा तन्वी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंशिका और वंशिका धामा ने 90.8 प्रतिशत, हरिवंश ने 89.8 प्रतिशत, दक्ष ने 89.6 प्रतिशत, वंदना ने 86.4 प्रतिशत तथा वर्तिका ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। गुरुवार को आयोजित समारोह में सभी मेधावी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक प्रिंस चौधरी एवं शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular