HomeEducationखेकड़ा के शांतिनाथ जैन कन्या व ट्योढी के विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल...

खेकड़ा के शांतिनाथ जैन कन्या व ट्योढी के विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल को मिलेंगे गणित,अंग्रेजी व सामाजिक विषय के शिक्षक

बागपत,16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। प्रदेश के जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती के क्रम में गणित के लिए 114 चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। गणित विषय के लिए चयनित 114 शिक्षकों में से बागपत को केवल एक शिक्षिका मिली है। बता दें कि, 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से दिये गये आनलाइन विकल्पों के विषयवार व श्रेणी वाराणसी रिक्त पदों की सूचना के क्रम में खेकड़ा के शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल के लिए कु निशा राठी पुत्री रणजीत सिंह राठी का चयन हुआ है। जबकि संस्कृत विषय अध्यापन हेतु जारी सूची में जनपद का नाम नहीँ है।

*अंग्रेजी के सहायक अध्यापक पद पर*
शांतिनाथ जैन कन्या को आरती वर्मा पुत्री विनोद कुमार तथा ट्योढी के विद्या मंदिर के लिए स्वाति शर्मा पुत्री हरिओम शर्मा का चयन किया गया है। वहीं सामाजिक विषय की जारी सूची में ईशा चौहान पुत्री सुधीर कुमार का चयन शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल के लिए किया गया है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular