बिनौली, 16 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल किनौनी के अधिकारियों की टीम ने कृषक जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के खेतों का भ्रमण कर गन्ने की फसल में लगने वाले कीट रोगों का निरीक्षण किया तथा किसानों को नियंत्रण की जानकारी दी।
महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह ने सहयोगी अधिकारियों के साथ बिनौली ,जिवाना, बिजवाडा, रंछाड़, सिरसली, बामनौली, पुसार, पलड़ा, मांगरौली, रहतना, पलड़ी व मुलसम आदि गांवों के खेतों का भ्रमण कर गन्ने की फसल में लगने वाले कीट रोगों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर फसल में चोटी बेधक कीट का प्रकोप पाया गया। इस कीट से बचाव के लिए किसानों को शूट कटिंग, लाइट ट्रैप व फैरोमैन ट्रैप द्वारा यांत्रिकी नियंत्रण के तरीके बताए गए।
इस दौरान उप गन्ना प्रबंधक विनय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक दुष्यंत त्यागी, ब्लॉक प्रभारी संजीव पूनिया, गुरुबचन व मनीष राणा ने मिल द्वारा अनुदान पर दिए जा रहें उर्वरको एवं कीटनाशकों की जानकारी भी दी।स्थलीय सर्वे के अवसर पर किसान राजेन्द्र सिंह, मनोज त्यागी, हरेन्द्र, राजीव, प्रमोद, नितिन, हरेंद्र, अश्वनी आदि मौजूद रहे तथा मिल अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी व सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर खुशी जताई।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







