राजस्थान। पुलिस स्थापना दिवस – 2026 के अवसर पर कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन व श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 15.04.2026 को जिला स्तर पर शहीद कर्नल जेपी जानू पी एमश्री रा. उ.मा.वि. झुन्झुनू में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु पुलिस थाना कोतवाली का भ्रमण करवाया गया।
थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नवीन आपराधिक कानूनों, राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट के खतरों एवं ऑनलाइन निवेश ठगी तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूक किया गया। आज सांयकाल विद्यार्थियों के लिए रिजर्व पुलिस लाईन झुन्झुनू में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कल दिनांक 16.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन झुन्झुनू ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “उत्तम सेवा”, “अति उत्तम सेवा” एवं “सर्वोत्तम सेवा” पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।







