बड़ौत। ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।रैली को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रमेश गौड़ कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्कूटी पर सवार होकर नारी शक्ति जिंदाबाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ अग्रसेन मार्ग होते हुए जाट कॉलेज तक पहुंचीं तथा पुनः उसी मार्ग से वापस पत्थर मंडी में रैली का समापन हुआ।
वहीं रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज यह स्कूटी रैली निकाली गई है।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिसोदिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बोबील चौधरी, कार्यक्रम संयोजिका दीपा त्यागी, नगर उपाध्यक्ष चांदनी दीक्षित, काजल तोमर, नीशू सैनी, प्रज्ञा शर्मा, राजेश उज्जवल, राजगोपाल कश्यप, संजना सैनीआदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







