HomeBreaking Newsदिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बना पश्चिम यूपी के विकास का नया आधार: योगी...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बना पश्चिम यूपी के विकास का नया आधार: योगी आदित्यनाथ

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि इससे सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून की दूरी कम समय में तय हो सकेगी। उन्होंने इस परियोजना को प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कॉरिडोर से सहारनपुर का वुडवर्क, मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और क्षेत्रीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी। इससे उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कनेक्टिविटी मजबूत कर विकास को नई दिशा देगी। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के चलते उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र बन रहा है। सहारनपुर, मेरठ और बागपत में इंडस्ट्रियल व हाउसिंग क्लस्टर विकसित कर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का उल्लेख करते हुए सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और महापुरुषों के सम्मान में विशेष कार्य कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह व जसवंत सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular