HomeBreaking Newsसंस्कारित संतान ही मात- पिता के लिए सबसे बड़ा धन :आचार्य कपिल

संस्कारित संतान ही मात- पिता के लिए सबसे बड़ा धन :आचार्य कपिल

खेकड़ा। गाँव घिटोरा में आचार्य आनंद बैंसला के निवास पर यज्ञ का कार्य सम्पन्न हुआ जिसमें ब्रह्मा रहे गुरुकुल बरनावा के स्नातक आचार्य कपिल शास्त्री ने कहा कि,यज्ञ मनुष्य के जीवन को संस्कारित करता है और आज विडम्बना है कि संस्कारों की अनदेखी की जा रही है।

इस अवसर पर बताया गया कि, आचार्य आनन्द बैंसला अपने परिवार  व बालको को संस्कारवान् बनाने के लिए समय समय पर यज्ञ कराते रहते हैं। आचार्य ने कहा कि, जैसे खेत में किसान जैसी भी फसल का बीज बोता है, वैसी ही फसल उत्पन्न होती है। उसी प्रकार बच्चे का जैसा निर्माण माता ,पिता करते हैं, बालक उसी प्रकार के बनते हैं।यदि आप अच्छा फल अर्थात सुख भोगना चाहते हों, तो बच्चो को अच्छी शिक्षा व सुंदर संस्कार दो।

इस मौके पर जयचन्द बैंसला ,आ आनंद बैंसला ,दिनेश बैंसला,शिवम, वंश ,आशु,तानिया, भावना, शालिनी सुमनकुसुम,अंशिका ,सोनिया,कृष, कुनाल आदि यज्ञ में उपस्थित रहे ।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular