बागपत। पुलिस अपनी पर आते हुए, “तू डाल डाल मैं पात पात” कहावत को चरितार्थ कर दिया। हुआ यूँ कि, आज सुबह ही वादिया ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि, अभियुक्त नीटू पुत्र संजय निवासी मंवीकला थाना कोतवाली बागपत व दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिनी के घर में छत के रास्ते से घुसकर घर से एक जोडी सोने की कानो की झुमकी, 4 जोडी कानों के सोने के कुंडल, 8 जोडी सैम्पल व चुकटी चांदी की, 3 चांदी के गले के सैट, एक चांदी की चैन, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का मंगलसूत्र, एक गले की तकडी और गहनों के साथ एक लाख रुपये नगद चोरी कर लिये है तथा अभियुक्त की पत्नी द्वारा घर का भेद लेने के लिये वादिया के पति दीपक के पास फोन किया था।
इस सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया व चोरों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई सत्यम जंघाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नीटू को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये हुए 15 हजार रुपए नगद, एक गले का सेट पीली धातु), 2 झुमके पीली धातु, एक नाक का टॉप्स पीली धातू, 2 जोड़ी बिछुए सफेद धातु, 2 जोड़ी पायल सफेद धातु), 2 घड़ी सोनाटा मार्का भी बरामद की हैं।यही नहींं गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317 (2) की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







