HomeBreaking News14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर...

14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रालोद कार्यालय में अहम बैठक

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय, सहारनपुर में आगामी 14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम/जनसभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आयोजन प्रभावी और यादगार बन सके।

बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल सिंह मलिक, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस, जिला अध्यक्ष शाहजमां खान, प्रदेश महासचिव धीर सिंह, प्रदेश सचिव अय्यूब हसन, क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान, महावीर सैनी, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, मनोज वर्मा, महिला अध्यक्ष अंजूम त्यागी, रेखा शर्मा, रेखा धनगर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमीम अहमद, शिव कुमार गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रमोद प्रधान, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ विशाल कांबोज, जिला महासचिव प्रवेश कश्यप, श्रवण कंबोज, अनुराग चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular