HomeBreaking News22 अप्रैल को होगी जारी: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख...

22 अप्रैल को होगी जारी: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख फिर बढ़ी

लखनऊ। राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी साझा की है। पहले निर्धारित तिथि पर सूची जारी नहीं हो सकी थी, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तारीख आगे बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा सके। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद ही चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular