HomeBreaking Newsतुर्की अपने KAAN फाइटर जेट को तय समय से पहले पाकिस्तान को...

तुर्की अपने KAAN फाइटर जेट को तय समय से पहले पाकिस्तान को सौंप देगा

अंकारा,11 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। KAAN एक ट्विन-इंजन वाला 5वीं पीढ़ी का मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर जेट है। इसकी अधिकतम गति मैक 1.8 (लगभग 2,222 किमी/घंटा) है और यह 55,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें उन्नत एआई (AI), एईएसए (AESA) रडार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली है। इसमें हथियार ले जाने के लिए एक इंटरनल वेपन बे भी बना है, जिससे इसकी स्टील्थ क्षमता बढ़ सकती है। हालांकि, यह विमान अभी टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस (FOC) के बाद कई स्पेशिफिकेशन बदल सकते हैं। KAAN परियोजना में पाकिस्तान की भागीदारी कई वर्षों से है, जिसमें लगभग 200 पाकिस्तानी इंजीनियरों ने विकास में योगदान दिया है। द्विपक्षीय समझौतों में पाकिस्तान में एक संयुक्त उत्पादन सुविधा स्थापित करने की योजना शामिल है।

तुर्की अपने KAAN फाइटर जेट को तय समय से पहले पाकिस्तान को सौंप देगा। इसकी घोषणा TUSAS के सीईओ मेहमक देमिरोग्लू ने की है। देमिरोग्लू ने KAAN लड़ाकू विमान प्रोग्राम को लेकर नई डिलीवरी डेडलाइन का ऐलान किया। इसमें उन्होंने KAAN प्रोजेक्ट से जुड़े या इस लड़ाकू विमान को खरीदने की चाहत रखने वाले देशों को दो साल पहले डिलीवरी का भरोसा दिया है। हालांकि, KAAN अब भी प्रोटोटाइप विमान है और इसकी फ्लाइट टेस्टिंग जारी है। वहीं, तुर्की का दावा है कि यह अमेरिकी F-35 जितना ताकतवर और स्टील्थ क्षमता से लैस है। इससे भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हवाई शक्ति में इजाफा होने की आशंका है।

देमिरोग्लू ने कहा कि KAAN लड़ाकू विमान कुछ ही महीनों में आसमान में दिखाई देंगे, जबकि अगले दो वर्षों में चार से छह प्रोटोटाइप का गहन परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि KAAN लड़ाकू विमान के बड़े पैमाने पर उत्पादन के प्रयास भी जारी हैं। देमिरोग्लू ने दावा किया कि KAAN लड़ाकू विमान की डिलीवरी 2028 के अंत या 2029 की पहली तिमाही में शुरू कर दी जाएगी है। इससे पहले तुर्की ने 2030 तक KAAN लड़ाकू विमान के पहले बैच की डिलीवरी की समयसीमा तय की थी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular