HomeCrimeचोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड, युवक-युवतियां; नाै पकड़े: देह व्यापार...

चोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड, युवक-युवतियां; नाै पकड़े: देह व्यापार का भंडाफोड़

मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोताना स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर अचानक छापेमारी कर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है। काफी समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सीओ भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया।

मंगलवार को टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 5 युवतियां व 4 युवक  गिरफ्तार किए गए है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular