HomeOtherजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्य घर...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्य घर एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर दिया विशेष जोर

बागपतत,12 मार्च 2026 (यूटीएन)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें फार्मर रजिस्ट्री योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में और भी त्वरित प्रगति के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसमें युवाओं के सपनों को पंख लगेंगे। इस योजना में 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के आयु तक के व्यक्ति लाभान्वित हो सकते हैं ,जिन्हें बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का ऋण दिया जाएगा , जिससे वह अपना कोई भी सूक्ष्म उद्योग कर सकता है। इसके लिए शिक्षण योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 पास, इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष की वरीयता होनी चाहिए।योजना में आवेदन की प्रक्रिया के लिए एमएसएमई के पोर्टल पर www msme.up.gov.in  पर अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैंकों के स्तर पर प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृत किया जाएगा । योजना के तहत प्रतिवर्ष 100000 युवाओं को स्वरोजगार, 10 वर्षों में 10 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है ।इसके प्रथम चरण में 5 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 4 वर्षों तक 100% ब्याज मुक्त कॉलेटरल गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा । इस ऋण को समय से देने पर उन्हें आगे भी 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकता है। 7.50लाख रुपए के ऋण पर 50% ब्याज अनुदान 3 वर्षों तक दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि,फार्मर रजिस्ट्री योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे किसानों को विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सके। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा खतौनी होना आवश्यक है।फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य किसानों की अलग-अलग स्थानों पर स्थित भूमि को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना है, जिससे भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और प्रभावी तरीके से मिल सके।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में 1,07,814 कृषक सत्यापित हैं, जिनमें से अब तक 70,953 कृषकों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, जबकि 16,181 गैर-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कृषकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। शेष 36,861 कृषकों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 22वीं किस्त सहित खाद, बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशी, फसल बीमा एवं कृषि ऋण पर मिलने वाले अनुदान का लाभ नहीं मिल पाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे आधार, खतौनी एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर शीघ्र पंजीकरण करा लें। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत सहायक द्वारा ग्राम स्तर पर भी फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी एवं निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बैठक में पीएम सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि ,इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular