HomeStateहादसे में घायल सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

मथुरा। गोवर्धन में सड़क दुर्घटना में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उपनिरीक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव भवनपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात हुए अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उनकी पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि ग्राम भवनपुरा निवासी सीआरपीएफ एसआई विजेंद्र सिंह मथुरा में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसआई विजेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।

टाउनशिप क्षेत्र में रास्ते में वे हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने बताया कि विजेंद्र सिंह वर्ष 1988 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। लंबे समय तक देश सेवा में तैनात थे। गांव वालों ने बताया कि भवनपुरा से यह आठवां जवान हैं, जिन्होंने देश सेवा के दौरान अपने प्राण गंवाए हैं। भतीजे कान्हा चौधरी और सगे भतीजे कृष्णा कुंतल ने बताया कि विजेंद्र की पत्नी और दो बेटियां सोनिया और प्राची हैं। दोनों बेटियों की शादी अभी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular