HomeCrimeएक हफ्ते बाद यमुना से बोरे में मिला शव, उमा वाटिका मैनेजर...

एक हफ्ते बाद यमुना से बोरे में मिला शव, उमा वाटिका मैनेजर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी और उमा वाटिका में मैनेजर के पद पर कार्यरत रंधीर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। एक सप्ताह से लापता रंधीर का शव पुलिस ने यमुना नदी से प्लास्टिक के बोरे में बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने उमा वाटिका में साथ काम करने वाली माया, उसके पति महेंद्र और बेटे सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। रंधीर 18 जनवरी को रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की और उमा वाटिका पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाना जमुनापार में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पूछताछ के दौरान युवक ने रंधीर की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर यमुना नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को रंधीर का शव गोकुल बैराज के पास यमुना नदी से एक बंद बोरे में बरामद कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि यह हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular