HomeStateविराट हिंदू सम्मेलन,RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक माह तक...

विराट हिंदू सम्मेलन,RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक माह तक चलेगा आयोजन

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मथुरा में एक माह तक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज को संगठित करने और विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के उद्देश्य से गांव-गांव और गली-गली में ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन में कथा वाचक संजीव कृष्ण ठाकुर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी सहित कई हिंदूवादी नेता, भाजपा एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक चुनौतियों के बीच हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आरएसएस महानगर कार्यवाह ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में सामने आ रही विभिन्न सामाजिक घटनाओं को लेकर समाज में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन, संवाद और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular