मथुरा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एडवोकेट और सचिव मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में पहली अधिवक्ता एकता बाइक रैली आयोजित की गई। यह रैली अधिवक्ताओं की एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करती है। इस बाइक रैली में लगभग 700 अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें अधिकतर युवा अधिवक्ता थे। देशभक्ति के गीत और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। रैली के माध्यम से समाज में सौहार्द, एकता और अनुशासन का संदेश दिया गया।
रैली की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट से हुई। यह टैंक चौराहा, विकास मार्केट, होली गेट, डीगगेट, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से होते हुए वापस भूतेश्वर पहुंची। इसके बाद रैली सिविल लाइन पुलिस चौकी पर समाप्त हुई। अधिवक्ताओं ने पूरे मार्ग पर अनुशासित ढंग से रैली निकाली और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। रैली के सफल आयोजन के बाद अध्यक्ष और सचिव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र, कोषाध्यक्ष विनोद ऑडिटर, देवकीनंदन, डॉ. अवधेश सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट, दिलीप गौतम, सुनील ठैनुआ, महावीर सिंह जसावत एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी सदस्य हरजीत अरोड़ा और पूर्व जिला जज उमाशंकर शर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।







