HomeStateRajasthanराजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन...

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नितिन नबीन सहित अनेक नेताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे राजस्थान सरकार व संगठन को लेकर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री शसुरेश सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से जयपुर की उत्तरी रिंग रोड एवं जयपुर से अमृतसर तथा जामनगर कॉरिडोर के क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की। साथ ही, राजस्थान में विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में भिवाड़ी में जल भराव की समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में बताया गया कि जल भराव की समस्या के समाधान के दृष्टिगत सीईटीपी का निर्माण हो चुका है। वहीं, शीघ्र एसटीपी का निर्माण भी किया जाएगा।

*केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से यमुना जल समझौते पर चर्चा*

साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान यमुना जल समझौते के अंतर्गत जल प्रबंधन और अग्रिम कार्य योजना, पेयजल सहित विभिन्न परियोजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular