मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भौराकलां पर मौखिक सूचना दी गयी कि मेरा 08 वर्षीय पुत्र समय करीब 16.30 बजे घर से खेलने के लिए गया था परन्त वापस नहीं आया । सूचना पर थाना भौराकलां पुलिस द्वारा टीम गठित कर परिजनों के साथ सीसीटीवी फुटेज इत्यादि चेक करते हुए बच्चे की बरामदगी हेतु प्रय़ास किए जा रहे थे ।आज दिनांक 07.01.2026 को थाना भौराकलां पुलिस को ग्राम भौराखुर्द में ईख के खेत में उक्त बच्चे के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र नागर एवं थानाध्यक्ष भौराकलां श्री मानवेन्द्र सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा मृतक बच्चे के परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया गया तथा निष्पक्ष व प्रभावी जांच का आश्वासन दिया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आसपास के क्षेत्र में पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, सीसीटीवी फुटेज आदि का अवलोकन एवं अन्य सभी प्रासंगिक बिंदुओं पर गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि घटना के कारणों का शीघ्र अनावरण किया जा सके।








