बागपत। संसद में महिला आरक्षण बिल के पास न होने का ठीकरा कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के सिर पर फोडते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी जसवंत सैनी ने शहर के बड़ौत रोड स्थित होटल कार्निवल में प्रेसवार्ता की और कहा कि,महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विधानसभा व लोकसभा में अधिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,यह बिल लाए थे ,लेकिन विपक्ष ने इस पर जिस तरह का रवैया अपनाया, वह उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि ,उन्होंने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर समर्थन नहीं देकर महिलाओं के हक के साथ अन्याय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का जिक्र करते हुए महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता बताया।
होटल कार्निवल में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री सैनी ने कहा कि, राज्य सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है और तब तक साथ रहेगी ,जब तक यह विधेयक महिलाओं के हक में पारित नहीं हो जाता।
इस दौरान जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन, विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगरपालिका बडौत के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित राणा, जिला अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुनील राठी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।







