खेकड़ा। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर हुए विरोध के बाद कस्बे में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। बुधवार दोपहर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं पाठशाला बस स्टैंड के पास दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित हुईं और कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान महिलाओं ने दोनों विरोधी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले भी फूंके।
भाजपा समर्थित महिलाओं का कहना था कि, महिला आरक्षण उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इसे लागू नहीं किया। आरोप लगाया कि, वर्तमान में लाए गए 33 ℅ महिला आरक्षण बिल का भी कांग्रेस और सपा ने विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया है। चेतावनी दी कि ,इस मुद्दे को वे भूलेगी नहीं और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में दोनों दलों को इसका करारा जवाब देंगी। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







