खेकड़ा। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेकड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए, साथ ही उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी होने से खिलाड़ियों, अभिभावकों व कोच ने खुशी जताई।
बता दें, यह प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल तक अयोध्या में आयोजित की गई, जिसमें खेकड़ा कस्बे के विवेक शर्मा, वरदान ढाका, विक्रांत धामा, देव नगर सिंह व खुशी ने भाग लिया। कोच विवेक यादव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में यश धामा, वरदान ढाका और विवेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
बुधवार को नगर आगमन पर खिलाड़ियों का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







