खेकड़ा। क्षेत्र के एवन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरियाली से सजाकर आकर्षक वातावरण दिया गया। वहीं बच्चों ने ड्रॉइंग और पोस्टर बनाकर पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ, ” जैसे नारों के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली के दौरान बच्चों ने
“धरती अपनी गोल है, जीवन यह अनमोल है”,“कचरा कभी ना फैलाएं, धरती को सुंदर बनाएं”, जैसे प्रेरक नारे लगाए। कार्यक्रम में बच्चों को पेड़ों की देखभाल, उन्हें नियमित पानी देने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए पानी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। वहीं विद्यार्थियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और “छोटे कदम, बड़ा बदलाव” का संदेश दिया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







