HomeBreaking Newsकाठमांडू से सपत्नीक आए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष केके कांत का...

काठमांडू से सपत्नीक आए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष केके कांत का जोरदार स्वागत

बागपत। नेपाल के काठमांडू से आए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष अग्रबंधु  केके कांत अग्रवाल का अग्रवाल मंडी टटीरी में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी पद्मावती अग्रवाल भी उनके साथ अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंची तथा दोनों का अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा माला, पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपत्नीक स्वागत के दौरान अभिमन्यु गुप्ता की माता रुक्मणी गुप्ता, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल, संतोष गुप्ता, आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, संजय जिंदल, बागपत रेड क्रॉस समिति के कोषाध्यक्ष डॉ मयंक गोयल, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ला धीरज अग्रवाल, ला सचिन सिंघल,ला मनोज गुप्ता,गौरव आर्य,मनीष सिंगला, मुकेश गोयल,विभोर जिंदल, अंकित जिंदल एवं आर्य भूषण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह में केके कांत अग्रवाल ने कहा कि, महाराजा अग्रसेन को समाजवाद के प्रथम जनक होने का सौभाग्य प्राप्त है। बताया कि ,उस समय महाराजा अग्रसेन के राज्य अग्रोहा में आने वाले प्रत्येक नए परिवार को हर परिवार की ओर से ₹1 और एक ईंट सहायता के रूप में प्रदान की जाती थी, जिससे समाज में समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता था। बताया कि, महाराजा अग्रसेन ने पशुबलि जैसी कुरीतियों को समाप्त किया और समाज को अहिंसा एवं सहयोग का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी से महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।वहीं अग्रवाल ने सभी अग्रबंधुओं को काठमांडू आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान उन्होंने पुरा महादेव में भगवान शिव का अभिषेक किया तथा बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में पूजन-अर्चन किया।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

 

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular