HomeBreaking Newsदक्षिणी कोरिया की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलत पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों का...

दक्षिणी कोरिया की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलत पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

खेकड़ा। कस्बे के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में संचालित छत्रपति ताइक्वांडो अकादमी के तीन खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (दक्षिण कोरिया) द्वारा ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया है।

अकादमी के प्रतिभाशाली प्रशिक्षु शैवी तिवारी, साक्षी और उदय ने वर्ष 2025 में आयोजित प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की तकनीकी दक्षता, फाइटिंग स्किल्स और ब्रेकिंग तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर फेडरेशन ने उन्हें उत्तीर्ण घोषित करते हुए ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र मिलने पर अकादमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी और सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि, तीनों खिलाड़ी आगामी मई माह में दिल्ली में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अलका शाह, डॉ संदीप शाह, अमित धामा, अजीत यादव, धर्मेंद्र शर्मा और प्रशिक्षिका विधि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular