बागपत। जनपद में भारत की जनगणना 2027 के दृष्टिगत प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम की निरंतर निगरानी अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा की जा रही है। साथ ही समस्त चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता, दक्षता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित कर रहे हैं, ताकि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ,यदि आज प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से ग्रहण किया जाएगा, तो आगामी जनगणना कार्य भी उतना ही सफल एवं त्रुटिरहित होगा। जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके आधार पर देश की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है।
इस कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि, वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें और विकास कार्यों को गति मिल सके।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







